नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 3,712 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,584 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 05 मरीजों की मौत हो गई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 20 हजार 394 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हजार, 509 है। दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है।आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.41 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.13 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

More Stories
इंस्पेक्टर बने 15 पुलिसकार्मियों के हुए तबादले, आदेश जारी
मुख्यमंत्री धामी ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को बताया सशक्त उत्तराखंड 2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट
उत्तराखण्ड शासन से बड़ी खबर, 3 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले