देहरादून
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर पुलिस विभाग में खुशी की लहर छा गयी है,क्योंकि अब पुलिस कमर्चारियों को।लगने लगा है कि उन्हें 4600 ग्रेड पे मिल सकता है। दरअसल विगत 16 मई 2021को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने को लेकर सीएम को पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे दिए जाने के लिए समर्थन किया था साथ ही महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें मनोबल बनाए रखने की बार कही थी। बता दे कि खटीमा विधायक पुष्कर धामी के लेटर पर लिखा पत्र सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है वही अब जबकि पुष्कर सिंह धामी सीएम बन गए है तो पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे की माँग जल्द पूरी होने की आस जग गयी है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत