March 13, 2026

सरकार ने प्रदेश में छठ पर्व का अवकाश किया घोषित,आदेश जारी।

देहरादून

सरकार ने छठ पूजा को लेकर अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक , छठ पूजा दिनांक 10 नवम्बर, 2021 (बुधवार) हेतु घोषित निर्बन्धित अवकाश को संशोधन करते हुए (कोषागार तथा उपकोषागारों को छोड़कर) सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।