April 26, 2026

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे स्वास्घ्य मंत्री,थलीसैंण से देहरादून लौटते वक्त भरसार के निकट वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त।

पौड़ी

थलीसैंण से देहरादून लौटते वक्त भरसार के निकट कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत का सरकारी वाहन उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब सड़क पर पाले में ब्रेक मारते ही उनकी कार सड़क पर ही पलट गई। उनकी कार के पीछे आ रही दूसरी सरकारी कार भी इसी तरह पाले में फिसलकर खाई की तरफ लुढ़ककर पेड़ों पर जाकर फंस गई।

दुर्घटना में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत समेत अन्य वाहनसवार लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। फिलहाल कैबिनेट मंत्री भरसार महाविद्यालय के गेस्टहाउस में ठहरे हैं और निकटवर्ती अस्पताल से डॉक्टर्स की टीम को वहां भेजा गया है।