March 11, 2026

उत्तराखंड के लिए नए साल में एक दुःखद खबर, नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए गोरखा राइफल में तैनात हवलदार प्रदीप थापा हुए शहीद,परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल।

देहरादून

उत्तराखंड के लिए नए साल में एक दुःखद खबर आयी है। नागालैंड में अपना फर्ज निभाते हुए गोरखा राइफल में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। शहीद प्रदीप थापा का परिवार देहरादून के अनारवाला में रहता है। शहादत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जवान की शहादत पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा की शहादत को मेरा सलाम। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शहीद के परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।