
चमन लाल महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा ” पोट विद नेचुरल प्लांट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे छात्राओं ने खाली डब्बों,बॉटल आदि से पोर्ट बनाएं और उन पर नेचुरल पौधे लगाएं छात्राओं ने सभी पॉट्स को अलग अलग प्रकार से सजाया ।घर पर बचे पुरानी टायर पर भी पौधे लगाए गए ।प्रतियोगिता का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू गुप्ता तथा मिस हिमांशु द्वारा किया गया। प्रयोगशाला सहायक श्रीमती रीना गुप्ता ने भी अपना पूरा सहयोग दिया प्रतियोगिता की निर्णायक गण में डॉक्टर रिचा चौहान ,सहायक आचार्य, वनस्पतिविज्ञान विभाग तथा डॉ विधि त्यागी सहायक आचार्य जंतु विज्ञान विभाग रही। प्राचार्य डॉ सुशील उपाध्याय जी एवम प्रबंध समिती के अध्यक्ष श्री राम कुमार शर्मा जी ने छात्राओं के कार्य की सराहना की और छात्राओं को इस तरह के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

प्रतियोगिता मे सना खान बीए द्वितीय वर्ष और सना खान बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान,वैशाली बीए द्वितीय वर्ष और समरीन बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान,विदिशा बीए द्वितीय वर्ष और पारुल बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ज्योति और दीपांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत