देहरादून
एंकर,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की कैबिनेट में 8 मंत्रियों को जगह दी गई है। पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में इस बार पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में बिशन सिंह चुफाल नाराज हैं और उन्होंने इशारों इशारों में पार्टी के कई नेताओं पर हमला भी किया है।पिथौरागढ़ जनपद की डीडीहाट विधानसभा सीट से लगातार छठी बार चुनाव जीतने वाले बिशन सिंह चुफाल सीधे और सरल स्वभाव के नेताओं में जाने जाते हैं। बिशन सिंह चुफाल को तीरथ सिंह रावत कैबिनेट और पिछली पुष्कर सिंह कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।लेकिन इस बार पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी कैबिनेट में विशन सिंह चुफाल को जगह नहीं दी गई है। इस मामले पर बिशन सिंह चुफाल ने कहा है कि वह सीधे सरल कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है। पार्टी की सेवा में उन्होंने अपना घरबार तक नहीं देखा है। लेकिन अब सीधे सरल लोगों का जमाना नहीं है। सेटिंग – गेटिंग वाले लोगों का जमाना है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत