हरिद्वार
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और एसओजी की टीम ने हरिद्वार में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में शामिल गोविंदपुरी स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। बीती रात की गई छापेमारी की कार्रवाई में सात लोगो को गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में चार युवतियां और तीन युवक शामिल है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से लीज होटल लेकर एक वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और हरिद्वार एसओजी की टीम ने होटल में छापेमारी की कार्रवाई की और मौके से चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सातों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत