हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में दिनदहाड़े सरेराह टप्पेबाजों ने एक कार सवार का ध्यान भटकाकर कार में रखा उसका पर्स उड़ा लिया। जब तक कार सवार को इसका पता चला तब तक वह फरार हो चुके थे। टप्पेबाजों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है।सिडकुल रॉक में काम करने वाले एकांश ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत