गोपेश्वर: बदरीनाथ हाइवे पर चमोली से से आगे बाजपुर नामक स्थान पर गुरुवार अपराह्न दो बजे के आसपास पहाड़ी से पत्थर गिरने वाहन में सवार छह लोगों में से दो लोग घायल हो गये है। जबकि चार लोग सुरक्षित है। घायलों को उपचार के लिए कर्णप्रयाग चिकित्सालय ले जाया गया है।पुलिस अधीक्षक चमोली के कार्यालय की सूचनानुसार बदरीनाथ से कर्णप्रयाग की तरफ जा रही कार के ऊपर बाजपुर चाडा के पास चट्टान से पत्थर गिरने से 26 वर्षीय विपिन पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मयूर बिहार, दिल्ली को चोट लग गयी। परिजन उसे प्राइवेट वाहन से कर्णप्रयाग ले गए हैं जबकि अन्य घायल सुमन पत्नी नरेंद्र को एनएच के वाहन से इलाज के लिए नंदप्रयाग भेज गया है। वाहन में सवार सौरभ, नरेंद्र, पिंकी, परी सुरक्षित हैं। वाहन को मौके से हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत