देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अगले दो दिन तक आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में ज्यादातर कुमाऊँ में कई जगह भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा आज और कल नैनीताल, चम्पवात और उधमसिंह नगर में भारी बारिश की आशंका है।आपको बता दें कि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी में राज्यों में अभी झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की जरूरत है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत