देहरादून
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू सोमवार को देहरादून आ रही हैं कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे वो जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी जहा उत्तराखंड की तमाम जनजाति से जुड़े लोग उनका स्वागत करेंगे साथ ही सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उनका स्वागत एयरपोर्ट में करेंगे।
जिसके बाद द्रोपदी मुर्मू देहरादून के कचहरी परिसर में स्थित शहीद स्थल में पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करेंगी जिसके बाद वो सीधा सीएम आवास जाएंगी जहा मुख्य सेवक भवन में सांसदों और विधायकों से मुर्मू मुलाक़ात करेंगी दोपहर 1 बजे वो सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो जाएगी

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत