ऋषिकेश
आज थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी में 3 युवक की डूबने की सूचना है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व डीप डाइवर्स को नदी में उतार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
गौरतलब है कि गुमानिवाला के रहने वाले 6 लड़को का ग्रुप निम बीच मे घूमने आया था, जहाँ नहाते समय अचानक एक डूबने लगा जिसे बचाने गए दो अन्य भी डूब गए।
डूबने वाले:-
1)वत्सल बिष्ट उम्र 18
2)प्रतीक मलेथा उम्र 16
3)आर्यन बंगवाल उम्र 17
तीनों गुमानिवाला के रहने वाले है SDRF की रेस्क्यू टीम व डीप डाइवर्स तीनों को नदी में लगातार तलाश रहे है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत