गोविंद सिंह पुण्डीर,अध्यक्ष
देहरादून
पांच गुना रॉयल्टी बढ़ाये जाने का विरोध शुरू हो गया है,इसी कड़ी में ठेकेदारों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए राजधानी में चल रहे विकास कार्यों को जबरन रुकवा दिया। देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष
गोविंद सिंह पुण्डीर का कहना था कि शासन द्वारा रोज नए नए नियम लाकर वसूली का धंधा बनाया जा रहा है जिसके चलते ठेकेदारों में आक्रोश है और आज सभी ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि पांच गुणा रॉयल्टी बढ़ाये जाने के तुगलकी फरमान को सरकार वापिस नही लेती तो प्रदेशभर के ठेकेदार एकजुट होकर आज से सभी छोटे बड़े विकास कार्यों को ठप्प कर देंगे।
राजेन्द्र सिंह कुंवर,सचिव
ठेकेदार कल्याण समिति के सचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर कहना था कि ठेकेदार मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक तक अपनी गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो पाई है।
अचिन गुप्ता,ठेकेदार
वही ठेकेदारों की इस लड़ाई में अन्य ठेकेदारों ने अपना समर्थन दे दिया है और अपने अपने कार्यों को बंद कर दिया।
आज के कार्य बंद कराने के दौरान हरि प्रसाद शर्मा,पंकज जैन,सुनील चंदेल,सुरेश सिंह पुण्डीर,अजित रावत,जसविंदर सिंह (टिंकू),विनोद कुमार,महेंद्र सिंह नेगी,कुलदीप,दीपक चौहान,फतेह सिंह,नवनीत गुप्ता,बिन्नू , अशोक खंडूरी,संजय अग्रवाल समेत अन्य ठेकेदार मौजूद रहे।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत