January 24, 2026

हरिद्वार प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा के निजी आवास में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते मंत्री जोशी

हरिद्वार

काबीना मंत्री गणेश जोशी हरिद्वार प्रवास के दौरान जनपद हरिद्वार के अजीतेश विहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा के निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान मंत्री जोशी ने संगठन और राज्य सरकार के बीच समन्वय बनाकर सरकार की अनेकों लाभान्वित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना और शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया । मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन ओर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। चाय पर चर्चा से पूर्व कार्यकर्ताओं ने मंत्री जोशी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, सभासद शिवाजी नगर अशोक मेहता, नामित पार्षद विपिन शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।