देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी श्रीमती सुशीला बलूनी से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
मुख्यमंत्री ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी फोन पर उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हॉस्पिटल में ही भर्ती पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ का भी दूरभाष पर उनका हालचाल जानकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत