March 11, 2026

मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून

     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाये गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।