February 5, 2025

भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत

संवाददाता                                                                  अमित गोला।                                                             भीमताल  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही  रोडवेज बस भीमताल के पास आमडाली के पास गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का लगभग समय दोपहर 01:45 बजे था सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्राम वासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 03 लोगों (01-02) की मृत्यु की पुष्टि की गई है। घायलों का इलाज हॉस्पिटल में जारी है

पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल SDRF, फायर आदि घटनास्थल पर सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रहे है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।