देहरादून
ASI प्रवेश कुमार ने इमानदारी की मिसाल पेश की है जिन्होंने देहरादून मे पर्यटकों का 1 लाख रूपये से भरा बैग लौटाया। आज कटनी मध्यप्रदेश से उत्तराखंड घूमने आए पर्यटकों का बैग ऑटो में ही छुट गया था जिसमें लगभग एक लाख रुपए व अन्य महत्वपूर्ण सामान था। पर्यटकों ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात ASI प्रवेश कुमार,सिटी पेट्रोल यूनिट एवं मो.सादिकुल
को दी, उक्त सूचना पर ASI प्रवेश कुमार द्वारा तुरंत खोजबीन कर बैग का पता लगाकर पर्यटक सुरेश कुमार निवासी कटनी मध्यप्रदेश को उनका बैग सकुशल वापस किया । बैग मिलने पर पर्यटकों ने देहरादून ट्रैफिक पुलिस का धन्यवाद किया ।


More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत