देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़ा एलान किया है। सीएम ने कहा कि कोरोना काल मे कोरोना से मृत्यु होने पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। सरकार यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से देने जा रही है सीएम ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है।
आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों को आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत