देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नए शैक्षणिक सत्र को शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग को कसरत शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं, शिक्षा मंत्री ने 15 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र को शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग को अधिकारियों को निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी। जिसके लिए अधिकारियों को कोविड-19 के नियमों के तहत पालन करने के भी निर्देश दिए। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को खोलने पर भी शिक्षा मंत्री ने इशारों इशारों में बयान देते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल खोले जा सकते है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत