नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स ने भारत में कोरोनारोधी टीकाकरण में दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।बुधवार को बिल गेट्स ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भारत में दो सौ करोड़ का टीकाकरण भारत सरकार का एक और मील का पत्थर। हम कोविड19 के प्रभाव को कम करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और भारत सरकार के साथ हमारी साझेदारी के लिए आभारी हैं। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत