देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार 27 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे से यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं। कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार ने अक्तूबर से पहले हर हाल में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पहले कुंभ और कोविड और अब कावंड़ के चलते यह चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके साथ ही ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत