देहरादून
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आए दिन अपने कुछ ना कुछ बयानों के चलते विवादों में आ ही जाते हैं,कभी भावुक होकर तो कभी गुस्से में। ऐसा ही एक और बयान उनका आज सामने आया है। हरक सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तराखंड के शहीद और आंदोलनकारी आंसू बहा रहे हैं वह कह रहे हैं कि उत्तराखंड को नालायको और बेवकूफो के हाथ सौप दिया है । अब मंत्री जी का ये बयान प्रदेश की राजनीति में क्या उफान लाता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा,वही हरक सिंह इसको लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत