देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया गया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से मौन पालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौनपालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।
उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ में वर्ष 2017 में बनाये गये ट्यूलिप गार्डन बनाया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।
More Stories
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत
सड़क निर्माण के दौरान दो बार टूटी सड़क लोगों ने की जांच की मांग खटिया सामग्री का आरोप
केदारनाथ उपचुनाव की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल मुख्यमंत्री को दी बधाई