देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण करेंगे।जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 जून को हेलीकाप्टर से सुबह आठ बजे बदरीनाथ सिविल हेलीपैड पहुंचकर बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नौ बजे सिविल हेलीपैड बदरीनाथ से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत