पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील के सोबला में बादल फटने से अचानक आए पानी के सैलाब से नदी-नाले उफान पर हैं। बीआरओ का बैली ब्रिज बह गया है।पानी से तेज प्रवाह की वजह से सोबला का भेटी नाला पूरी तरह उफान पर है ।धौलीगंगा के साथ ही काली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तवाघाट-सोबला रोड कई जगह कटाव के कारण बंद हो गई। इस बीच पहाड़ से हो रहे भूस्खलन ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत