
देहरादून
देहरादून की राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार ने अपना नामांकन किया और जीत का दावा करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उनपर विश्वास जताते हुए तीसरी बार टिकट दिया है और वे हर कार्य को सच्चाई से करने का प्रयास करेंगे वही उन्हें शीर्ष नेताओं के साथ ही आम जनता का आशीर्वाद प्राप्त है क्योंकि वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते आये है और आगे भी उठाते रहेंगे।
राजकुमार ने कहा कि जो भी जनहित के विकास कार्य कांग्रेस के शासन में शुरू किए गए थे उन कार्यों को बंद करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि कई ऐसी जनहित की योजनाएं कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई थी जिन्हें बीजेपी की सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया और अब जनता की नाराजगी बीजेपी के लिए भारी पड़ेगी और कांग्रेस के लिए जीत के दरवाजे खोलेगी।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत