March 12, 2026

पूर्व सीएम ने नियुक्तियों के मामले में सरकार पर कसा तंज, सरकार हर किसी को देवर की भूमिका में समझे न की जेठ,,,,

 

हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री

देहरादून

विधानसभा में नियुक्तियों के मामले पर कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ मुखर दिखाई दे रही है।। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नियुक्तियों के मामले में सरकार हर किसी को देवर की भूमिका में समझे किसी को जेठ समझ ना समझे,सबके साथ समान व्यवहार करते हुए कार्रवाई होनी चाहिए जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो ।। उन्होंने कहा कि लगातार एक के बाद एक मामला खुलता चला जा रहा है जिससे जीरो टॉलरेंस की सरकार बेनकाब हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन और इसी तरीके से मामला चलता रहा तो कई और बड़े खुलासे होंगे।।