December 3, 2025

कांग्रेसी नेताओ का अजब गजब नजारा,प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मंच संचालक विजय सारस्वत कार्यकर्ताओं को धकियाते नजर आए।

 

देहरादून

कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष करण माहरा आज कांग्रेस मुख्यालय पहुचे जहां कार्यकर्ताओं ने किया करण माहरा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया तो वही करण की ताजपोशी के दौरान कई दिग्गजों ने बनाई दूरी। प्रीतम सिंह,हरीश धामी,समेत हाईकमान से खफा विधायकों ने कार्यक्रम से दूरी बनाये रखी , वही कांग्रेसी नेताओ के आज गजब हाल भी देखने को मिला, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण महाराज कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मंच संचालक विजय सारस्वत कार्यकर्ताओं को धकियाते रहे।