ऋषिकेश: ऋषिकेश में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर करंट लगने से झुलस गया। मजदूर की हालत गंभीर है।राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चंद्रभागा निवासी विक्रम समोदर (32) पुत्र अशोक समोदर चंद्रभागा में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सरिया उठाकर रख रहा था।इसी दौरान सरिया बिजली के तार से छू गयाा, जिससे विक्रम बिजली का करंट लगने से झुलस गया। उसे उसके साथी उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाए, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत