देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी से मंगलवार को देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।पूर्व मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर यशपाल आर्य से बातचीत की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने अपने पुराने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। साथ ही प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच भी बातचीत हुई।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत