देहरादून
महानगर सिटी बस महासंघ ने देहरादून-कालसी रूट पर अवैध रूप से बसों के संचालन का आरोप लगाया है। उन्होंने संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर बसों का संचालन रोकने की मांग है। चेताया कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।

महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि उन्होंने देहरादून-कालसी रूट पर संचालित बसों को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। इसमें यह खुलासा हुआ है कि इस रूट पर चलने वाली सभी बसें बिना नोटिफिकेशन के चल रही हैं, जो कि नियम विरुद्ध है। रायपुर-प्रेमनगर रूट पर भी इसी तरह से 34 सिटी बसें चल रही थीं, एक महीने पहले ही हाईकोर्ट ने सभी बसों के परमिट रद करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून-कालसी रूट की बसों का भी संज्ञान लेने की मांग की है। जल्द ही आरटीए अध्यक्ष से बसों का संचालन रोकने की मांग की है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत