गुप्तकाशी : केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।यह हादसा गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच मुनकटिया में हुआ। मलबे में दबे वाहन को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला। इस हादसे में जान गंवाने वाली पुष्पा देवी (62) महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। केदार घाटी में पिछले पांच दिन से भारी बरसात हो रही है। संपर्क मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत