March 10, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का किया स्वागत

देहरादून

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को काबिना मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित जीटीसी हैलीपेड पर राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार देवभूमि पहुंचने पर देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंची हैं।