February 16, 2026

राज्यमंत्री अजय भट्ट तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं और आमजन से 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।इससे पूर्व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।