देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ओडिशा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग हेतु ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके राज्य द्वारा इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।
More Stories
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत
सड़क निर्माण के दौरान दो बार टूटी सड़क लोगों ने की जांच की मांग खटिया सामग्री का आरोप
केदारनाथ उपचुनाव की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल मुख्यमंत्री को दी बधाई