March 12, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन पर महानगर महिला मोर्चा ने वार्ड नंबर 34 में निकाली रैली,लगाया मोदी टी स्टाल।

देहरादून,,,

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर महानगर महिला मोर्चा द्वारा वार्ड नंबर 34 में रैली निकाली एवं मोदी टी स्टाल लगाई। रैली में क्षेत्र की दुकानों पर पत्रक एवं कैलेंडर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल , महानगर अध्यक्ष  सीताराम भट्ट , महापौर  सुनील उनियाल गामा , महानगर महामंत्री  रतन सिंह चौहान , महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कमली भट्ट, मण्डल अध्यक्ष  बबलू बंसल आदि उपस्थित रहे।