हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है।पुलिस के अनुसार बीती रात मिली गोपनीय सूचना के आधार पर बनभूलपुरा स्लाटर हाउस से लगभग 50 मीटर की दूरी पर चरस तस्कर आसिफ खां, दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से एक किलो से ज्यादा चरस की खेप बरामद की गई है। गिरफ्तारी के दौरान तस्करों ने पूछताछ में बताया गया कि वह चरस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पर्वतीय क्षेत्रों से इकट्ठा करके बनभूलपुरा एवं हल्द्वानी क्षेत्र में फुटकर में महंगे दामों में बेचने का काम करते थे।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत