April 26, 2026

उत्तराखंड में आज 110 कोरोना मरीजों की मौत, 4492 संक्रमित; 73 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 4,492 मामले सामने आए हैं, जबकि 110 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 7,333 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 73,172 हो गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 282 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 16 हजार 529 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 5,325 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 561 हो गई है।

आज देहरादून में 874, हरिद्वार 548, नैनीताल 621, पौड़ी 356, टिहरी 169, उधम सिंह नगर में 341, चमोली 363, अल्मोडा 292, चंपावत 243, बागेश्वर में 83, पिथौरागढ़ 85, उत्तरकाशी में 199 केस आये है।

Bharatjan whatsapp group