देहरादून: केदारनाथ से हरिद्वार जा रही बस कौड़ियाला के समीप पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं। इनको रेस्क्यू कर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने 108 की मदद से सिविल अस्पताल, ऋषिकेश भेजा गया है।इन घायलों में दो गंभीर बताये जा रहे हैं जबकि सामान्य खरोंचें आने वाले 12 घायलों का इलाज घटनास्थल पर ही मेडिकल टीम ने किया है। उन्हें निजी वाहन से ऋषिकेश भेजा जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बस में 2 बच्चों सहित कुल 33 यात्री सवार थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
भीमताल के पास रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल दो लोगों की मौत