June 9, 2026

केदारनाथ उपचुनाव की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल मुख्यमंत्री को दी बधाई

रिजवान चौधरी                                               संवाददाता                                                          23 नवंबर 2024 जसपुर उधम सिंह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ उप चुनाव जीत पर जसपुर के सुभाष चौक पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी छोड़कर जीत की खुशी का इजहार किया और भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाए कार्यकर्ताओं ने चौक पर पहुंचकर आसान नौटियाल की जीत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता एवं उनके विकास कार्यों की जीत है सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केदारनाथ उपचुनाव की जीत सुनिश्चित की है मिष्ठान वितरण करने वालों में पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान अशोक खन्ना सुधीर बिश्नोई हाजी रशीद रूबी प्रधान बलराम सिंह तोमर उमा बिश्नोई विजेंद्र सिंह गहलोत मौजूद रहे