देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सीमा शहीद हुए जवान मनदीप सिंह के पार्थिव शरीर पर उनके गांव विकासखंड पोखरा सकलोनी पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे ।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 27 जून को हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड पोखरा पहुंचकर कार द्वारा 9:30 बजे शहीद जवान मनदीप के गांव सकलोनी सतपुली पहुंचेंगे जहां वे शहीद पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि देंगे
इसके बाद मुख्यमंत्री पोखरा हेलीपैड से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही जनपदीय समीक्षा बैठक करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने दिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न