उत्तरकाशी: महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन 07 पीए 4832 रविवार आधीरात गंगोत्री हाइवे पर कोपांग बैंड के पास पलटकर खाई में गिर गया। वाहन में 15 लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को कोपांग में तैनात आईटीबीपी के जवानों और हर्षिल पुलिस ने आर्मी चिकित्सालय हर्षिल पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक आर्मी चिकित्सालय में इलाज के दौरान महाराष्ट्र के औरंगाबाद की अलका बोटे (45) और माधवन ने दम तोड़ दिया। सात घायलों को 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने दिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न