June 19, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

देहरादून

रविवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती मसूरी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विदित हो कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पिछले कई दिनों से घुटने में दर्द की शिकायत से परेशान थे और चिकित्षकों द्वारा उनको ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। इस अवसर पर डॉ० आरके जैन भी उपस्थित रहे।