July 27, 2024

नरेंद्र मोदी सेना सभा का वार्षिक अधिवेशन,कई राज्यों से आये पदाधिकारियों ने की शिरकत, शिक्षक,चिकित्सक,समाजसेवी,पत्रकार, एडवोकेट को किया सम्मानित, कार्यकर्ता 2024 के लिए हो जाय तैयार: विकास गर्ग

 

 

देहरादून

नरेंद्र मोदी सेना सभा रजि. द्वारा आज अपना राष्ट्रीय अधिवेशन बड़े ही धूमधाम से राजधानी के नगर निगम हॉल में मनाया गया जिसमें देश के कई राज्यों से पदाधिकारि पहुचे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू /कश्मीर, दिल्ली, गुजरात,राजस्थान आदि से लोगों ने पहुंचकर शिरकत की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा कई वर्षों से समाज के हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होने कहा यह संगठन भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण रूप से समर्पित है। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकारों की कई योजनाए आमजन तक नहीं पहुंच पाती। उन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का एवं उन को समझाने का कार्य भी नरेंद्र मोदी सेना सभा कर रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव है हमें अभी से कमर कस लेनी चाहिए और संगठन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता से संपर्क साधना शुरू करें घर घर जाएं और सभी को भारतीय जनता पार्टी की जो रीति और नीति है और समझाएं और 2024 में पुनः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो इसके लिए तन मन धन से समर्पण भाव से हमें कार्य करना चाहिए। विकास गर्ग ने स्पष्ट रूप से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें समाज में जो मजबूर मजलूम गरीब लोग हैं उनके लिए भी आगे बढ़कर कार्य करना होगा क्योंकि देश के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले उसके लिए हमें समर्पण भाव से समाज सेवा करने चाहिए चाहे वह राशन कार्ड की बात हो चाहे वह समाज कल्याण विभाग में आ रही योजनाओं के बारे में हो पेंशन के बारे में हो शिक्षा के बारे में हो चिकित्सा के बारे में हो तमाम योजनाएं हमें जनता तक पहुंचाने होगी।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग को कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व मे भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे है,इतना ही नही प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में कोरोना काल मे देश को ही नही कई अन्य देशों को निशुल्क वैक्सीन दी गयी और आज पीएम मोदी के प्रयासों से पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। मेयर ने कहा कि हम सभी भारतवासी सौभाग्यशाली है कि भारत का नेतृत्व कुशल व्यक्ति के हाथों में है।

नरेंद्र मोदी सेना सभा व सिटी प्रेस क्लब के संयुक्त कार्यक्रम में 50 ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया है जिन्होंने समाज के लिए तन मन धन से सेवा की है जिसमें शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी, पत्रकार और एडवोकेट जैसे महानुभव को सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मधु थापा, अल्पसंख्यक विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमील शाह, नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमल बंसल,पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मैगी, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर गोयल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोघा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष, आदि सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर नरेंद्र मोदी सेना सभा नरेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अमित सहानी, मनीष जैन, कारण सिंह रावत आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजुद थे।