नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,338 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,134 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 15 हजार 574 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार, 883 है। दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.68 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.04 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

More Stories
यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन
राष्ट्रीय एमएमए चैंपियनशिप में टाइगर रॉक्स अकादमी की चमक,5 स्वर्ण और 2 रजत जीते, जसपुर से आयुषी जोशी बनी गोल्ड मेडलिस्ट
उत्तराखंड में यूसीसी ड्रॉफ्ट पूर्ण संकलित