March 13, 2026

दशहरे के दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को कुचला,चार लोगों की मौत कई घायल।

जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को कुचल दिया। जिसके बाद वहां हड़कम्प मच गया।

इस दिल दहला देने वाले हादसे में पत्थलगांव के 21 वर्षीय युवा गौरव अग्रवाल समेत चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल वाहन में भारी मात्रा में गांजा भर हुआ था इसी के चलते आरोपी चालक तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए वहां से निकला। दशहरे के दिन घटित हुई इस दु:खद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है….

बहरहाल इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।