July 27, 2024

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों को मिली सफलता, गौला नदी मे खनन कार्य की अनुमति 31 मई के स्थान पर भारत सरकार द्वारा अब 30 जून, 2023 तक बढ़ाई गई

देहरादून

     केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है।
इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड़ तक का मुनाफा होगा। लोगो को रोजगार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।