July 27, 2024

जसपुर पहुंचने पर संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

भारत – जसपुर में पहुंची संकल्प यात्रा का लोगो ने स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक क्षेत्र के कई अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत, संकल्प यात्रा का पीएम मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड से शुभारंभ किया गया था। उन्होंने केंद्र एंव राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार में बताया उन्होंने कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहां है कि सन 2047 तक भारत विकसित राष्ट बनकर ही रहेगा। इस मौके  भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान एवं भाजपा पदाधिकारी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों को  सन 1947 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी ईओ शाहिद अली ने पालिका के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम स्वनिधि योजना , पीएम आवास योजना (शहरी) , स्वच्छ भारत मिशन , अमृत योजना , पीएम विश्वकर्मा , योजनाओं की जानकारी दी तथा देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प दिलाया । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान अशोक खन्ना भाजपा महामंत्री नगर विशाल कुमार तरुण प्रधान ,सुधीर बिश्नोई , अनिल कुमार , दर्जन भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।